फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmers demonstrated agitation on the road

कृषि अध्यादेशों के विरोध में सड़कों पर गरजे किसान, जाम लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
farmers demonstrated agitation on the road
संभल। संभल जिले में कृषि अध्यादेशों के विरोध में किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिले में मुख्य मार्गों पर जाम लगाकर अध्यादेशों को वापस लेने की मांग उठाई गई। किसान संगठनों ने अध्यादेशों को किसान विरोधी बताया है। साथ ही प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसान संगठनों ने जिले की तीनों तहसील क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर मुख्य मार्ग पर जाम लगाया। इसी क्रम में संभल के हसनपुर मार्ग स्थित गांव सिंहपुरसानी में भाकियू टिकैट ने दोपहर साढ़े बारह से ढाई बजे तक मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह व वीरेंद्र सिंह ने किया। इसी मार्ग पर स्थित गांव देहपा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, राष्ट्रीय लोकदल और भाकियू असली ने एक साथ मिलकर धरना दिया। इसमें अजयवीर सिंह, विजय शर्मा, कुलदीप सिंह, निकसम कुमार, विजयपाल सिंह व अन्य कई लोगों का नेतृत्व रहा। ढाई घंटे तक लगातार प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अरुण कुमार सिंह ने ज्ञापन लिया। इसके बाद जाम खोला गया। वहीं दूसरी ओर हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-बुलंदशहर मार्ग स्थित गांव खिरनी में भाकियू असली ने 45 मिनट तक विरोध प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व चौधरी संजीव गांधी, दीपक शर्मा, राजपाल सिंह व कई लोगों ने नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। इन प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित हुई। प्रशासन और पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए यातायात का रूट डायवर्जन कर दिया। इससे ज्यादातर स्थानों पर जाम के हालात खराब नहीं बन सके। संभल-हसनपुर मार्ग पर यातायात व्यवस्था को असमोली मार्ग से डायवर्ट किया गया। बुलंदशहर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, क्योंकि डायवर्जन के लिए कोई मार्ग नहीं मिला।
विज्ञापन

धारा 144 और सामाजिक दूरी का किया उल्लंघन
संभल। संभल में कृषि अध्यादेशों के विरोध में गरजे किसान संगठनों व किसानों ने धारा 144 तोड़ने के साथ ही सामाजिक दूरी को भी तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेने के दौरान अधिकारी भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर सके। इससे जहां एक ओर संक्रमण का खतरा बढ़ा तो वहीं दूसरी ओर 144 का भी जमकर उल्लंघन हुआ। हालांकि इस उल्लंघन को प्रशासन ने नजरअंदाज करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद और कांग्रेस ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन
संभल। रालोद और कांग्रेस ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया। रालोद के जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह अपने समर्थकों के साथ देहपा में मौजूद रहेे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने भी किसानों को संबोधित किया। केंद्र सरकार के विरोध में दोनों पार्टियों के तेवर तीखे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed