फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer's body found hanging on tree in Sherpur village

शेरपुर गांव में पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging on tree in Sherpur village
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में किसान का शव यूके लिप्टिस के पेड़ पर लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जबकि मृतक किसान की पत्नी ने गांव के चार व्यक्तियों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की ओर से घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शेरपुर में बुधवार की दोपहर ढाई बजे खेतों पर काम कर रहे लोगों को गांव के मुकंदी के खेत में खड़े यूके लिप्टिस पेड़ पर किसी का शव लटका दिखाई दिया। पेड़ पर शव शर्ट के फंदे पर लटका था। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीण भी भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त छत्रपाल 45 वर्ष के रूप में की। मृतक के परिजनों विलाप करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी विरमा देवी ने पुलिस के सामने गांव के चार लोगों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के बड़े पुत्र राजू ने बताया कि मृतक का 17 फरवरी को जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी तहरीर थाने में दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसी दिन से आरोपी रंजिशन मानने लगे और उसके पिता की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों की ओर से घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी विरमा देवी व छह बच्चे को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन

गांव शेरपुर में किसान का पेड़ पर लटका शव मिला है। जबकि परिजन किसान की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed