{"_id":"65a5ab40324ff21aa6062104","slug":"farmer-returning-from-mill-after-dumping-sugarcane-dies-in-accident-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-6469-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मिल से गन्ना डालकर लौट रहे किसान की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मिल से गन्ना डालकर लौट रहे किसान की हादसे में मौत
Tue, 16 Jan 2024 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। वीनस शुगर मिल में गन्ना डालकर घर लौट रहे ढकनगला गांव निवासी किसान बलवीर सिंह (35) की कोहरे के चलते खंदक में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसका शव खंदक में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे पड़ा मिला।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव ढकनगला निवासी बलवीर सिंह के परिवार में पत्नी सुशीला के अलावा एक दस वर्ष का बेटा दिपांशु है। वह खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार को बलवीर सिंह मझावली स्थित चीनी मिल में गन्ना डालने गया था। उसके भाई प्रेम सिंह ने बताया कि शुगर मिल से देर रात लौटते समय कोहरे के चलते गांव के नजदीक ही ट्रैक्टर-ट्रॉली खंदक में पलट गए। ट्रैक्टर के नीचे स्टेयरिंग से दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे गांव के युवक दौड़ लगाने गए तो ट्रैक्टर पलटा देखकर रुक गए और सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणों को भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।