फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmer protest today in sambhal

कृषि विधेयकों के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे किसान, जाम का एलान, प्रशासन सतर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
farmer protest today in sambhal
संभल। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयकों के विरोध में आंदोलन की राह पर बढ़े किसान संगठनों ने जाम का एलान किया है। किसान संगठनों के कार्यकर्ता किसान कर्फ्यू के नाम पर जगह-जगह सड़कों पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी जिले भर में प्रदर्शन और जाम का एलान है। इस बीच प्रशासन ने जाम न लगने देने का इंतजाम किया। पुलिस, पीएसी और दमकल के साथ दंगा नियंत्रण के वाहन भी तैनात रहेंगे। पुलिस थानों में फोर्स की पहली प्राथमिकता बवाल न होने देनेे की रहेगी। सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

किसान संगठनों के आह्वान पर देश व्यापी किसान कर्फ्यू के 25 सितंबर को है। इसके तहत संभल जिले में भाकियू (टिकैत), भाकियू असली और किसान मजदूर संगठन ने सड़कों पर उतरने और प्रदर्शन करने का एलान किया है। भाकियू के कार्यकर्ता जाम लगाएंगे और अपनी मांग उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकैत के नेतृत्व वाली भाकियू के कार्यकर्ता संभल-हसनपुर मार्ग पर सिंहपुरसानी, गुन्नौर में नरौरा मार्ग पर और चंदौसी में बाईपास के करीब दोपहर 12 बजे सड़क पर उतरेंगे। जाम भी लगाएंगे। इसका एलान भाकियू के प्रांतीय नेता बिजेंद्र सिंह यादव और चौधरी आनंद सिंह ने किया है। जबकि भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, मंडलीय महासचिव संजीव गांधी का कहना है कि उनके संगठन के कार्यकर्ता धनारी थाने के बाहर मुरादाबाद आगरा हाईवे पर और पवांसा क्षेत्र में खिरनी में मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे। किसान मजदूर संगठन के जिला प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि उनके संगठन के कार्यकर्ता देहपा में प्रदर्शन करेंगे।
कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करें प्रदर्शनकारी, जाम न लगाएं
सर्किल के चारों थाना प्रभारियों को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन का प्रयास रहेगा कि कहीं जाम न लगे। प्रदर्शनकारी कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपनी मांग उठाएं। इस संबंध में किसान संगठनों के पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पुलिस जरूरत पड़ने पर पीएसी की मदद लेगी। दंगा नियंत्रण के वाहन और दमकल वाहन आंदोलन स्थलों पर तैनात रहेंगे।

अरुण कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, संभल
थाना प्रभारी सतर्कता दिखाएं। यातायात बाधित न होने पाए। कहीं पर कोई उपद्रव नहीं होने दिया जाएगा। शांतिपूर्ण तरीके से अपने मुद्दे उठाएं। आंदोलन स्थलों पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी रहेगी। इस संबंध में पुलिस के साथ आवश्यक बैठक कर ली गई है। थाना प्रभारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता दिखाएं ताकि यातायात व्यवस्था कहीं पर भी बाधित न होने पाए।
दीपेंद्र यादव, उप जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed