फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer killed on a field 200 meters away from home

घर से 200 मीटर दूर खेत पर किसान की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed on a field 200 meters away from home
घर से करीब 200 मीटर दूर खेत पर किसान की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह पांच बजे परिजन पहुंचे तो रक्त रंजित शव पड़ा देख चीखपुकार मच गई। घटना की सूचना पर एएसपी, सीओ व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉयड व फारेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ की अक्षरधाम कॉलोनी निवासी विनोद कुमार (35) अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, विनोद पीने का आदी था और अधिकतर समय घर से 200 मीटर दूर खेत पर ही रहता था। शुक्रवार की सुबह भी वह शराब के नशे में खेत पर था। शाम करीब चार बजे पत्नी राजकुमारी विनोद को घर बुलाने के लिए पहुंची। शराब के नशे में विनोद किसी से झगड़ा होने की बात कह रहा था। मगर किसी का नाम नहीं बताया और खेत के पास सड़क पर ही बैठा रहा। पत्नी घर में बच्चों के साथ सो गई। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे पत्नी फिर विनोद को बुलाने के लिए खेत पर पहुंची तो उसका रक्तरंजित शव देख उसके होश उड़ गए। पत्नी ने अपने जेठ सत्यवीर और यशपाल को घटना की जानकारी की। कुछ देर बाद घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। एएसपी आलोक जायसवाल, सीओ दिनेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंच गए और मृतक के परिजनों से जानकारी की। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। विनोद के भाई सत्यवीर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विनोद के भाई सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर दो बजे मौलागढ़ निवासी युवक उनके भाई को घर से बुला ले गया था। इसके बाद शाम चार बजे आरोपी युवक के भाई से विनोद का झगड़ा हुआ था। बाद में विनोद की पत्नी उसे बुलाने के लिए खेत पर गई लेकिन वह ज्यादा नशे में होने के कारण घर नहीं आया। शनिवार सुबह उसका शव खून में लथपथ हालत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वह झगड़ालू किस्म का व्यक्ति था। आए दिन किसी न किसी से झगड़ता करता रहता था। इसी के चलते वह कई बार जेल भी जा चुका था।

किसान विनोद के सिर में डंडे या किसी भारी चीज से वार किया गया है। उसी से उसकी मौत हुई है। फांरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया है। परिजनों ने एक व्यक्ति द्वारा दोपहर में बुलाकर ले जाने की बात कही थी। उससे पूछताछ की जा रही है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दिनेश कुमार, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed