{"_id":"610aeb6f8ebc3eb7a7535dab","slug":"farmer-injured-after-falling-from-tractor-dies-during-treatment-sambhal-news-mbd39817046","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरकर घायल हुए किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से गिरकर घायल हुए किसान ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। ट्रैक्टर से पैर फिसलकर रोटावेटर की चपेट में आने से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण का उपचार अलीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा था। हादसा मंगलवार को उस समय हुआ था जब किसान अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई करा रहा था। पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा है। बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवरा निवासी श्यामवीर (25) पुत्र भूरे मंगलवार को जंगल में खेत की ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। पीड़ित परिजनों ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर चला रहा था। इस दौरान श्यामवीर भी बैठे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से श्यामवीर नीचे गिर पड़े और रोटावेटर की चपेट में आ गए। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए।
बताया कि आनन फानन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान ही मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। पत्नी कविता देवी व दो बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।