फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer guarding the field was beaten to death

खेत की रखवाली कर रहे किसान की पीटकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer guarding the field was beaten to death
संभल। खेत की रखवाली कर रहे किसान की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। सुबह के समय मृतक की बेटी खेत पर पहुंची तो उसने अपने पिता को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा। मृतक की बेटी के चिल्लाने पर आसपास के खेतों में काम रहे लोग आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की। किसान के शरीर पर चोटों के काफी निशान मिले हैं। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि किसान की पीट-पीटकर हत्या की गई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर गांव निवासी वन कुमार और रामप्रसाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भौपतपुर निवासी चंद्रपाल (52) पुत्र रामलाल सोमवार की रात खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। वह ज्यादातर खेत पर ही रहते थे। उन्होंने खेत पर ही एक झोपड़ी बना ली थी। मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे करीब उनकी 16 वर्षीय बेटी चंचल बैलगाड़ी से पशुओं का चारा लेने के लिए खेत पर पहुंची थी। साथ में नाश्ता भी ले गई थी। जब चंचल खेत पर पहुंची तो उसने देखा कि उसके पिता झोपड़ी के बाहर खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

किसान की पत्नी राजवती ने बताया कि खेत पर ईख और अरबी की फसल लगी है। छुट्टा गोवंशीय पशु फसल को नष्ट कर रहे हैं। इसलिए रखवाली करनी पड़ती है। पीड़िता ने बताया कि उनके पति ज्यादातर खेत पर ही रहते थे। नाश्ता और खाना पहुंचाया जाता था। सोमवार की रात को पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह जब बेटी नाश्ता लेकर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उनका गांव के कुछ लोगों से पुराना विवाद है। इसके अलावा परिवार में भी विवाद चल रहा है। महिला ने अंदेशा जताया है कि पुराने विवाद में ही उसके पति की हत्या की गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा सात बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने परिवार के दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
:::::::
तीन दिन पहले तीन लोग बाइक से पहुंचे थे खेत पर
संभल। मृतक चंद्रपाल की बेटी चंचल ने बताया कि तीन दिन पहले खेत पर तीन लोग बाइक से पहुंचे थे। वह लोग कुछ देर रुके और चले गए। मृतक की बेटी ने बताया कि जब उसके पिता ने यह बात परिवार के लोगों को बताई थी तो खेत पर जाने से रोका था। इसके बाद भी उसके पिता खेत पर गए और हत्या हो गई। पुलिस उन तीन लोगों की भी छानबीन कर रही है। पीड़ित परिवार को अंदेशा है कि आरोपियों ने पहले रेकी की इसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया।
::::::
छुट्टा पशुओं से परेशान किसान खेतों पर रहकर करते हैं रखवाली
संभल। रजपुरा ब्लॉक इलाके में आवारा गोवंशीय पशु किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या हैं। किसान दिन और रात फसलों की रखवाली करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय तरबूज, लौकी, तुरई, खीरा, ककड़ी, खरबूजा और अन्य कई फसल तैयार हैं। यदि किसी भी खेत में पशु घुस जाते हैं तो फसल नष्ट कर देते हैं। इसलिए किसानों को फसल बचाने के लिए खेतों में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इन इन छुट्टा पशुओं से निजात दिलाई जाए।

:::::::::::::::
खेत की रखवाली करते समय किसान की हत्या हुई है। दो लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। इस हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा। चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed