फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer dies in collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in collision with unknown vehicle
जुनावई। खेत से फसल की रखवाली कर घर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धनीपुर निवासी सुम्मेरी सिंह (55) रविवार की रात करीब 10 बजे खेत से फसल की रखवाली कर घर लौट रहे थे। जब वह मेरठ-बदायूं हाईवे पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान सुम्मेरी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन भी रोते-विलखते पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही किसान के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed