{"_id":"620021c59ba46212276f60d8","slug":"farmer-died-in-a-collision-between-two-bikes-chandausi-news-mbd4181516196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। किसान गांव की लड़की की शादी का सामान लेकर लौट रहा था। हादसे के बाद दूसरा चालक बाइक छोड़ फरार हो गया।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर शमसोई निवासी किशन पाल की पुत्री राजबाला की 19 फरवरी की शादी है। रविवार की सुबह किशन पाल के साथ गांव के छत्रपाल व अन्य लोग शादी का सामान लेने मुरादाबाद गए थे। मुरादाबाद से शादी का सामान लेकर छत्रपाल व राजबाला का भाई अनिल मैजिक से लौट रहे थे। तभी चंदौसी में रिलायंस पेट्रोल पंप पर बाइक खड़ी होने के कारण अनिल व छत्रपाल मैजिक से उतर गए और अपनी-अपनी बाइकें लेकर गांव रवाना हो गए। अनिल तो बाइक से गांव फतेहपुर शमशोई पहुंच गया। मगर रविवार की शाम करीब 5.45 बजे छत्रपाल (45) बाइक लेकर गांव आदमपुर पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
हादसे में छत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव का अरविंद गुजर रहा था। उसने छत्रपाल को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा तो गांव में सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने देखते ही छत्रपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी शारदा व अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि हादसे के बाद दूसरा चालक बाइक छोड़ फरार हो गया।