फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer died due to electrocution while connecting wire, angry people created a ruckus, beat up

तार जोड़ते वक्त करंट लगने से किसान की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर बवाल, मारपीट हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer died due to electrocution while connecting wire, angry people created a ruckus, beat up
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव श्यौराजपुर की मढ़ैया में गुरुवार की सुबह पौने आठ बजे हाईटेंशन लाइन तार जोड़ते वक्त किसान को करंट लग गया। करंट लगने से झुलसे किसान की कुछ देर बाद मौत हो गई। मौके पर एकत्र हुई आक्रोशित भीड़ शव को लेकर किरारी बिजलीघर पहुंच गई और जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस की मौजूदगी में भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक बवाल होता रहा। इस दौरान लोगों को समझाने पहुंचे भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष के बेटे के साथ भी लोगों ने धक्कामुक्की और हाथापाई की। बामुश्किल पुलिस ने उसे भीड़ से छुड़ाया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव श्यौराजपुर की मढ़ैया निवासी यशपाल यादव (23) पुत्र ओमप्रकाश का जंगल में नलकूप स्थित है। बुधवार की शाम नलकूप पर विद्युत लाइन के तार टूट गए थे। जिसके बाद लाइनमैन से तार को जुड़वा लिया गया था। गुरुवार की सुबह में फिर से तार टूट गए थे। जिसके बाद लाइनमैन से संपर्क किया गया। आरोप है कि लाइनमैन ने शटडाउन दिलाने की बात कहकर यशपाल को खुद ही तार जोड़ने को कह दिया। जिसके बाद यशपाल तार जोड़ने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ गया था। इसी बीच हाईटेंशन लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। जिसकी चपेट में यशपाल आकर झुलस गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। शव को लेकर किरारी बिजलीघर के परिसर में पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। यहां विद्युत कर्मियों के न मिलने से आक्रोश और बढ़ गया। वहां हंगामा शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक बिजलीघर पर हंगामा होता रहा। हंगामे के दौरान लोगों ने जहां-तहां पथराव किया। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष के बेटे इंद्रपाल लोगों को समझाने लगे तो लोग उन पर ही उग्र हो गए। इंद्रपाल के साथ जमकर मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गए। बामुश्किल पुलिस ने उसे बचाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह और बहजोई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। इस मामले में मृतक के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक्सईएन चंदौसी, एसडीओ देहात और किरारी के अवर अभियंता समेत दो लाइनमैन सत्यभान निवासी श्यौराजपुर और प्रेमपाल निवासी किरारी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

--------------------------------
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष के साथ भी हुई अभ्रदता
संभल। किरारी बिजलीघर पर बवाल के दौरान सूचना मिलने पर पहुंचे भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के साथ अभ्रदता की गई। शंकर सिंह यादव लोगों को समझा रहे थे। उनका कहना था कि जो लोग दोषी हों, उन्हीं के खिलाफ इसमें कार्रवाई होनी चाहिए। यही बात का कुछ लोगों का बुरा लगा और उन्होंने उनके साथ अभ्रदता कर दी। हालांकि बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करके मामले को निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लोगों के हाथों में थे ईंट के टुकड़े, कुछ लोगों की घेरकर पिटाई की हुई कोशिश
संभल। किरारी बिजलीघर पर बवाल के दौरान कुछ लोगों के हाथों में ईंट के टुकड़े थे। इन्हीं में शामिल लोगों ने कुछ लोगों के साथ घेरकर मारपीट करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मोर्चा संभाला और घेरने की कोशिश में लगे लोगों को दौड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed