फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fake note business in sambhal

कागज की गड्डी पर असली नोट लगाकर ठगी करने वाले गिरोह के चार लोग गिरफ्तार किए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
fake note business in sambhal
नखासा थाना पुलिस की हिरासत में नकली नोट के कारोबारी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नखासा थाना पुलिस ने जाली नोट चलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जाली और असली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। आरोपी असली नोटों के साथ जाली नोट लगाकर चला रहे थे। आम लोगों को ठगने के लिए यह गिरोह काम कर रहा था। बुधवार को देर रात नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी में बिलारी तिराहे पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान बिना नंबर की ब्रेजर कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार सवार भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार लोगों को पकड़ लिया और कार की तलाशी ली। इसी दौरान कार से नोट के साइज के कागज की 60 गड्डी व असली नोट बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान मुरादाबाद के थाना मझोला अंतर्गत अशोक सम्राट नगर निवासी राजेश गिरी, उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर अंतर्गत थाना जसपुर के गांव धर्मपुर निवासी हरपाल, अनिल कुमार और पंकज कुमार के रूप में कराई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग कागज को नोट के आकार का काटते हैं।
विज्ञापन

उसके बाद असली नोट ऊपर और नीचे गड्डी के लगाते हैं। आम लोगों को गुमराह कर गड्डी कम रुपयों में दे देते हैं और उसके बाद चले जाते हैं। आरोपियों ने बताया कि वह लोग आम लोगों के साथ ठगी करने के लिए नए-नए शहर जाते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी व अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बिना नंबर की लग्जरी कार पर सीज की कार्रवाई की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाट, सर्विलांस और थाना पुलिस सिरसी में बिलारी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पकड़े गए। यह लोग आम लोगों को गुमराह कर ठगने का काम करते थे। रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
अरुण कुमार सिंह, सीओ, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed