फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Expressed opposition to drawing power line on old pole, got the work stopped

Sambhal News: पुराने खंभे पर विद्युत लाइन खींचने का जताया विरोध, काम रुकवाया

Tue, 01 Oct 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 01 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to drawing power line on old pole, got the work stopped
चंदौसी (संभल)। आवास विकास कॉलोनी में पुराने गले खंभे पर विद्युत लाइन खींचने से गुस्साए लोगों ने काम रुकवा दिया। साथ ही विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के बाद विभाग के कर्मचारी काम अधूरा छोड़कर चले गए। वहीं एसडीओ ने खंभे बदलवाने के बाद ही लाइन खिंचवाने का दावा किया है।
विज्ञापन

चंदौसी में नगर विस्तृत योजना के तहत पुरानी जर्जर विद्युत लाइनों को पोल को बदलने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को मौलागढ़ विद्युत उपकेंद्र के आवास विकास काली मंदिर के समीप पुरानी जर्जर लाइन को बदल कर एबीसी लाइन डाली जा रही थी। आरोप है कि पुराने गले हुए पोल पर ही लाइन खींची जा रही थी। इस पर मोहल्ले के लोगों ने विरोध कर काम रुकवा दिया। मोहल्ले के उमेश सैनी और महेश कुमार ने कहा कि काली मंदिर तक लोहे के सात विद्युत पोल लगे हैं। सभी नीचे से गल चुके हैं। ऐसे में इन खंभों से कभी भी हादसा हो सकता है। इसके बावजूद पुराने खंभों पर विद्युत लाइनें खींची जा रही है, जबकि शासन के निर्देश हैं कि पुराने पोल को बदलकर नए पोल लगाए जाए। विरोध के बाद विभाग के कर्मचारी काम छोड़कर मौके से चले गए। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक पुराने खंभों को नहीं बदला जाएगा। लाइन नहीं खींचने दी जाएगी। वहीं एसडीओ अजय शुक्ला ने कहा कि जर्जर खंभे बदलवाने के बाद ही लाइन खींची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed