फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Even after spending lakhs, garbage remains scattered on the streets of the city

लाखों खर्च करने पर भी नगर की सड़कों पर बिखरा पड़ा रहता है कचरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Even after spending lakhs, garbage remains scattered on the streets of the city
बहजोई। नगर में सफाई व्यवस्था कागजों में बेहतर है पर जमीनी हकीकत इससे इतर है। लाखों खर्च करने के बाद भी सड़कों पर कूड़ा-कचरा बिखरा पड़ा रहता है। करीब डेढ़ सौ चिह्नित स्थानों पर पालिका की ओर से दो-दो कूड़ादान लगाए जाने के बावजूद बिखरा पड़ा कूड़ा गली-मोहल्लों की सड़कों व मुख्य मार्गों की शान बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

बीते वर्ष नगर पालिका परिषद की ओर से गली-मोहल्लों व मुख्य मार्गों पर करीब डेढ़ सौ स्थान चिह्नित कर दो-दो कूड़ादान लोहे के एंगिल पर लगाए गए थे। इनमें एक कूड़ादान सूखे कचरे व दूसरा कूड़ादान गीले कचरे के लिए रखा गया था। पहले तो कुछ समय तक ठीक-ठाक रहा। बाद में पालिका की लापरवाही के चलते कहीं कूड़ेदान एंगल से गिरे पड़े हैं, तो कहीं जमीन पर ही उखड़े पड़े हैं। यहां तक कि कुछ स्थान पर तो एंगिल ही लगा रह गया, कूड़ेदान नदारद हैं। ऐसे में घरों व दुकानों आदि का कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है। अब खास बात यह है कि इन कूड़ेदानों के साथ-साथ लोहे के बड़े-बड़े कूड़ेदान भी खासी रकम खर्च कर नगर के मुख्य स्थानों पर रखवाए गए थे। अब यह बड़े कूड़ेदान भी अपने स्थानों पर नहीं है। इसके चलते सुबह के समय नगर भर की सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

यह हाल तब है जबकि चिह्नित किए गए करीब डेढ़ सौ स्थानों पर लोहे के कूड़ेदान के प्रति जोड़े की कीमत लगभग चार हजार रुपये के आसपास है। इससे साफ होता है कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी मुख्य सड़कों व मार्गों पर खासी मात्रा में कूड़ा बिखरा पड़ा देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में कई स्थानों को चिह्नित कर दो-दो कूड़ेदान लगवाए गए हैं। यदि कहीं कूड़ेदान टूटे व उखड़े पड़े हैं, तो जानकारी जुटाकर ठीक कराए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर नए कूड़ादान भी लगवाए जाएंगे।
ज्ञानेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed