फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   encounter in sambhal

पुलिस और वाछित में मुठभेड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
encounter in sambhal
संभल के गांव अमावती में मुठभेड़ के बाद फोर्स के साथ कॉबिंग करते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : SAMBHAL
संभल/सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-सौंधन मार्ग स्थित गांव अमावती में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक वांछत और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हुआ है। जबकि एक वांछित पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस कॉबिंग कर खोजबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया है। रविवार की रात को सात बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-सौंधन मार्ग स्थित गांव अमावती में हयातनगर पुलिस और दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब हयातनगर पुलिस संभल-सौंधन मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव सौंधन की ओर से दो अपराधी आ रहे हैं। जो लगातार क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ली। बाइक सवारों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। इसमें हयातनगर थाने में तैनात कांस्टेबल योगेश को गोली लग गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें असमोली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी वांछित तौफिक घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद पहुंच गए। उन्होंने फोर्स को साथ लेकर भागे हुए की जंगल में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पकड़े गए वांछित ने भागे हुए साथी की पहचान हयातनगर के सरायतरीन अन्तर्गत मोहल्ला भूड़ा निवासी शहजाद के रूप में कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed