{"_id":"695c26300cae2d203903a4f5","slug":"electricity-theft-was-detected-at-101-places-in-the-district-including-mustafa-mosque-in-sambhal-sambhal-news-c-15-1-mbd1057-806013-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल की मुस्तफा मस्जिद समेत जिले में 101 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल की मुस्तफा मस्जिद समेत जिले में 101 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन
संभल। बिजली निगम की टीम ने सोमवार को संभल की मुस्तफा मस्जिद समेत जिलेभर में 101 और शहर में 52 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। छापे में सपा सांसद जियाउर्रहमान के मोहल्ले दीपासराय में भी बिजली चोरी के कई मामले सामने आए हैं। सरायतरीन स्थित मस्जिद में चोरी से बिजली के कितने लोड का इस्तेमाल हो रहा था, निगम इसकी गणना कर रहा है।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता (एसई) हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि संभल और चंदौसी डिवीजन में जगह-जगह छापे मारे गए। सुबह छह बजे से पुलिस, पीएसी और आरआरएफ की टीम के साथ पांच सौ से ज्यादा स्थानों पर चेकिंग की गई। संभल शहर में सांसद बर्क के क्षेत्र दीपासराय समेत खग्गू सराय, तिमरदास सराय और सरायतरीन पड़ताल के दायरे में रहे। शहर में मस्जिद समेत 52 स्थानों पर बिजली चोरी से परदा उठाने के साथ टीम ने मोहल्ला रायसत्ती, ठंडी कोठी इलाके में कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले भी पकड़े। एक स्थान पर चोरी की बिजली से चार ई-रिक्शा चार्ज होते मिले।
एसई ने बताया कि पूरे जनपद में चार घंटे से अधिक की जांच में संभल शहर समेत चंदौसी, बबराला व अन्य कस्बों में 101 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले उजागर हुए हैं। सभी के लोड का आकलन किया जा रहा है। जुर्माना तय करके सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
खास डिवाइस लगाकर की जा रही थी बिजली चोरी
संभल। बिजली निगम के जेई बीके गंगल ने बताया कि दीपासराय क्षेत्र के दीवानखाना में एक बड़े मकान में बिजली चोरी के लिए पूरा सेटअप तैयार किया गया था। उपकरण और डिवाइस की मदद से अलग-अलग कमरों में चोरी की बिजली इस्तेमाल की जा रही थी। काफी प्रयास के बाद भी कमरों के दरवाजे नहीं खोले गए। एक बुजुर्ग सामने आए और तबीयत खराब बताने पर टीम ने जबरदस्ती नहीं की। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
चंदौसी डिवीजन में 29 और बबराला में 20 स्थानों पर चोरी
चंदौसी शहर के मोहल्ला कुरैशियान और गांव मझोला में 29 मामले बिजली चोरी के पकड़े गए हैं। वहीं, बबराला डिवीजन के जुनावई, रजपुरा और गवां में चेकिंग के दौरान 20 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। एसई ने बताया कि सभी के खिलाफ जुर्माने का आकलन और एफआईआर की तैयारी की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --
उजाला होने से पहले ही मारे छापे
बिजली निगम की टीमों ने सुबह छह बजे जब अभियान शुरू किया तो उस समय अंधेरा ही था। कड़ी सर्दी के कारण अधिकांश जगह लोग उठे भी नहीं थे। कुछ जगह टीमों की दस्तक पर लोग जागे और दरवाजे खुले। दिन निकल आने पर लोग जुटने लगे और टीम जहां जाती, वहीं भीड़ लग जाती थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पूर्व में सपा सांसद बर्क के भी पकड़ी जा चुकी है बिजली चोरी, लगा था 1.91 करोड़ जुर्माना
संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपासराय स्थित निजी आवास पर भी पूर्व में बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर-2024 में की गई जांच के दौरान बर्क के घर पर दो-दो किलोवाट के दो मीटर लगे मिले थे, जबकि 16 किलोवाट का लोड इस्तेमाल हो रहा था। मीटर से छेड़छाड़ भी मिली थी। इस मामले में सांसद पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना
लगाया गया था। सांसद ने तब हाईकोर्ट की शरण ली थी। साथ ही 6.50 लाख रुपये जमा करके कनेक्शन जुड़वा लिया था। फाइनल जुर्माना तय होने का मामला अभी विचाराधीन है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --