फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electricity problem, people are being crazy

मानदेय न मिलने  पर संविदा कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई 

Sat, 14 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 14 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
electricity problem, people are being crazy
संभल के मुख्य बिजलीघर में आपस में भिड़ते संविदाकर्मी और उपभोक्ता।
 मानदेय न मिलने से परेशान बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल शुरू कर दी थी। पहले दिन तो कोई खास असर नहीं हुआ, लेकिन हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को बिजली व्यवस्था प्रभावित होने लगी। हातिमसराय बिजलीघर का संचालन संविदा कर्मचारियों के हाथ में था। फाल्ट हुआ तो उसे ठीक करने के लिए कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं था। बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। इस दौरान कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र मंदिर के परिसर में धरना दिया। अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह से बातचीत की। इस दौरान हातिमसराय बिजलीघर से जुड़े बिजली उपभोक्ता पहुंच गए।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बिजली न मिलने पर गुस्सा जाहिर किया। अधिशासी अभियंता के सामने ही उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। कर्मचारियों से उपभोक्ताओं ने कहा कि काम करो, यदि मानदेय नहीं मिलेगा तो जनता आपके आंदोलन के साथ नजर आएगी। जब कर्मचारियों ने अपना पक्ष रखा लोग भड़क गए। माहौल तीखा हो गया। बहसबाजी होने लगी। अधिशासी अभियंता के सामने आधा घंटे तक अफरातफरी भरा माहौल रहा। मामले में सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इस्राइली ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारियों को कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद से मुलाकात कराने का भरोसा दिया। उन्हें मानदेय जल्दी ही दिलाने का वादा किया। इसके बाद कर्मचारी हड़ताल खत्म करने पर राजी हो गए। देर शाम हड़ताल खत्म भी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed