{"_id":"577ab8cb4f1c1b6f0c7fa59c","slug":"electricity-in-924-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर तक रोशन हो जाएंगे संभल के 924 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर तक रोशन हो जाएंगे संभल के 924 गांव
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियोजन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री शैलेन्द्र यादव ने दावा किया कि अक्तूबर तक संभल के 924 गांव रोशन हो जाएंगे। इसके अलावा छह नए बिजलीघर का निर्माण कार्य जुलाई में पूरा हो जाएगा।
बबराला में जनसभा को संबोधित करने के बाद नियोजन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री शैलेन्द्र यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि गवां, खजरा, मणिकावली, पतिरया में नए उपकेन्द्र जल्द बनेंगे, जबकि बबराला में उपकेंद्र बन चुका है। वहीं चंदौसी में विद्युत सामग्री का नया भंडार गृह बनेगा, ताकि मुरादाबाद का मुंह न ताकना पड़े। फुंका ट्रांसफार्मर हर हालत में 72 घंटे में बदलने के निर्देश दिए हैं। लोहिया गांवों में जल्द विद्युतीकरण कार्य कर लिया जाएगा। संभल से बदायूं तक 220 केवीए तक लाइन की विद्युत क्षमता बढ़ेगी।
संभल में सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 6 नए बिजली घर जुलाई में बन जाएंगे, जबकि 13 नए बिजलीघरों के लिए टेंडर हो चुके हैं जो नवंबर में बन जाएंगे। बदायूं में 400 केवीए का बिजली घर बनेगा, सहसवान, बिल्सी, सरुवा, उसावा, उझानी में 132 केवीए के बिजली घर बनेंगे। जिनके लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
713 गांवों का विद्युतीकरण करेंगे जबकि 23 पुराने बिजली घरों की क्षमता दोगुनी की जाएगी। गुन्नौर तहसील की नगर पंचायत बबराला, गुन्नौर व गवां में मोबाइल ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की गई है। कहा कि, छह नए बिजलीघर जुलाई में चालू हो जाएंगे, जबकि संभल के 924 गांव अक्तूबर तक रोशन होंगे।