फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electricity employee protest in sambhal

बिजली कर्मचारी दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर, कार्यालयों में लटके ताले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
electricity employee protest in sambhal
चंदौसी में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी। - फोटो : CHANDAUSI
संभल। बिजली कर्मचारियों ने दूसरी दिन भी हड़ताल जारी रखी। कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली घर कार्यालय में सभी कार्य ठप हो गए। बिल भी जमा नहीं हो सके। एसएसओ के स्थान पर निजी कर्मचारियों को तैनाती दी गई है। दरअसल बिजली कर्मचारी जीपीएफ/सीपीएफ की धनराशि नियम विरूद्ध निवेश करने का खुलासा होने पर आक्रोशित हो गए हैं। मंगलवार को दूसरी दिन बिजली विभाग के ज्यादातर कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने के लिए चंदौसी पहुंचे। संभल कार्यालय का पूरा कार्य ठप रहा है। यह हड़ताल और धरना प्रदर्शन विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सेक्टर इम्पलाइज ट्रस्ट एवं उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन अंशदायी भविष्यनिधि ट्रस्ट द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के जीपीएफ/सीपीएफ की धनराशि नियम की अनदेखी कर निजी कंपनी डीएचएफएल में निवेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खुलासा होने के बाद से बिजली कर्मचारी आंदोलित हो गए हैं। इसी क्रम में धरना-प्रदर्शन चंदौसी में किया है। हड़ताल के चलते संभल बिजली घर के कार्यालय में कार्य ठप रहा है। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन आगे भी होगा। निवेश की गई धनराशि को वापस लौटाया जाए। जिससे कर्मचारियों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed