{"_id":"699cb1dd909aae96110b00c9","slug":"electric-water-guns-are-tempting-new-products-have-appeared-in-the-markets-sambhal-news-c-204-1-chn1001-127145-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लुभा रही इलेक्ट्रिक पिचकारी...बाजारों में सज गए नए उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लुभा रही इलेक्ट्रिक पिचकारी...बाजारों में सज गए नए उत्पाद
विज्ञापन
चंदौसी। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है, शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। रंग पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। लोग होली की खरीदारी में जुट गए हैं। इस बार बाजार में होली को लेकर कई नए और आकर्षक उत्पाद देखने को मिल रहे हैं, जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
होली को लेकर घंटाघर, बड़ा बाजार, ब्रह्म बाजार, सीता रोड, स्टेशन रोड आदि पर दुकानें सजने लगी हैं। इस बार बाजार में हर्बल और त्वचा के लिए सुरक्षित रंगों की खास मांग देखने को मिल रही है। हर्बल गुलाल, गुलाल गोटा, पानी में घुलने वाले रंग कैप्सूल और नई डिजाइन की इलेक्ट्रिक पिचकारियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। खासकर बच्चों और युवाओं में इलेक्ट्रिक पिचकारियों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
स्टेशन रोड पर एसएम इंटर कॉलेज के सामने सजी दुकान के स्वामी गौरव साहनी ने बताया कि अलग-अलग रेंज में होली का सामान उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक पिचकारियां 450 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक मिल रही हैं। वहीं गुलाल वाले पटाखे 150 रुपये से 500 रुपये तक की कीमत में मौजूद हैं। रंग उड़ाने वाले सिलिंडर 450 रुपये की रेंज से शुरू हो रहे हैं, जबकि पानी में घुलकर रंग बनाने वाले कैप्सूल 50 रुपये में मिल रहे हैं। बाजारों में होली की रौनक नजर आने लगी है।