{"_id":"6005dd4e8ebc3e2e5b65ec0b","slug":"electric-problem-in-sambhal-village-babrala-news-mbd376612933","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने के चार गांव में बिजली ठप, 22 घंटे बाद मिली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने के चार गांव में बिजली ठप, 22 घंटे बाद मिली आपूर्ति
विज्ञापन
धनारी। कस्बे के निकट जर्जर विद्युत लाइन का तार टूटने से क्षेत्र के चार गांवों की बिजली आपूर्ति 22 घंटे ठप रही। करीब दस हजार की आबादी रात भर अंधेरे में रही। बार बार शिकायत के बाद बिजली कर्मचारियों ने सोमवार की शाम तार जोड़कर आपूर्ति सुचारु की। आरोप है कि जर्जर विद्युत लाइन के तार आए दिन टूटते रहते हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है, पर जर्जर लाइन नहीं बदलवाई जा रही है।
बबराला बिजलीघर से धनारी को हाईटेंशन विद्युत लाइन आ रही है। रविवार की शाम करीब पांच बजे धनारी के पास जर्जर विद्युत लाइन के दो तार टूट गए। इससे गांव धनारी पट्टी लाल सिंह, धनारी पट्टी बालूशंकर, चंदपुरा व गौरीपुरा की बिजली सप्लाई ठप हो गई। चारों गांव की करीब 10 हजार आबादी के बीच अंधेरा छा गया। शिकायत के बाद भी सोमवार की सुबह बिजली कर्मचारी नहीं आए। उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया तो दोपहर में बिजली कर्मचारी टूटे तारों को जोड़ने पहुंचे। शाम करीब तीन बजे तार जोड़कर बिजली आपूर्ति को सुचारु कराया।
विद्युत लाइन जर्जर हैं। लाइन बदलवाने का स्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। अभी तार नहीं मिला है। तार मिलते ही बदलवा दिया जाएगा। दिनेश कुमार, अवर अभियंता विद्युत बबराला।