फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electric problem in chandausi

नहीं सुधर रही चंदौसी की बिजली व्यवस्था, लोग गर्मी से बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
electric problem in chandausi
चंदौसी। शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का जीना मुहाल हो रहा है लेकिन विभागीय अधिकारी लोगों की इस समस्या के प्रति बेफिक्र है। सर्वाधिक प्रभावित व्यापारी व घरों में मौजूद महिलाएं व बच्चे हो रहे हैं। कई मोहल्लों में तो पेयजल की भी किल्लत है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने चंदौसी के अधिशासी अभियंता को फोन कर शहर की जिले में सबसे खराब विद्युत व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। साथ ही मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विद्युत महकमा प्रदेश सरकारी की घोषणाओं को गलत साबित करने में जुटा है। प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्रों को 20 से 22 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली देने के आदेश हैं लेकिन चंदौसी शहर में लोगों को आठ से दस घंटे भी बिजली निर्वाध रूप से नहीं मिल रही है। दिन और रात में लगातार बिजली ठप रहती है। दिन के समय में तो घंटों बिजली व्यवस्था चौपट रहने के बाद दस मिनट की ट्रिपिंग के साथ किसी तरह दिन कटता है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोग बेहाल है। कई मोहल्लों में बिजली नहीं आने के कारण पेयजल का भी संकट उत्पन्न हो गया है। सबमर्सिबल से लोगों के घरों में पानी की व्यवस्था होती है, बिजली नहीं आने से सबमर्सिबल नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी मंगलवार को पार्टी कार्य से चंदौसी पहुंचे तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शिकायत की कि चंदौसी की बिजली जिले में सबसे खराब है। अधिकारी पहले तो फोन रिसीव नहीं करते हैं। करते भी हैं तो एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल देते हैं। अधिशासी अभियंता को जानकारी ही नहीं रहती है कि कहां बिजली चल रही है और कहां नहीं।
डबल फेज आने से दर्जनों घरों में फुंके उपकरण
चंदौसी। शहर के रुस्तगी मोहल्ले में डबल फेज बिजली प्रवाहित हो जाने से दर्जनों लोगों के घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। जिससे उनका हजारों का नुकसान हो गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला शाखा की जिलाध्यक्ष शीनू गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात को डेढ़ बजे के करीब डबल फेज वोल्टेज आ गए। जिससे रुस्तगी मोहल्ले के दर्जनों घरों में फ्रिज, कूलर, पंखे आदि फुंक गए। लोगों का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed