फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electric lines passing over 21 council schools

Sambhal News: लापरवाहीः 21 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहीं विद्युत लाइनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Electric lines passing over 21 council schools
बहजोई (संभल)।
विज्ञापन

जनपद में 21 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जिनके ऊपर से विद्युत लाइनें गुजर रही हैं। जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहा है। ऐसे में इन विद्यालयों पढ़ने वाले विद्यार्थियों के परिजनों को भी हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

विकासखंड बहजोई के छह, असमोली के दो, बनियाखेड़ा के तीन, गुन्नौर के एक, पंवासा के तीन, संभल के चार और जुनावई के दो परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रहीं हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की भी चिंता बढ़ी हुई है। जिला समन्वयक सिविल सचिन सक्सेना का कहना है कि पहले जिले के कुल 78 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से बिजली लाइनें गुजर रहीं थीं। जिसमें से विद्युत निगम के अधिकारियों ने 57 विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहीं विद्युत लाइनें हटवा दी हैं। जबकि 21 विद्यालय शेष हैं। प्रक्रिया जारी है। जल्द ही 21 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहीं विद्युत लाइनों को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed