फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   electric cut in 38 villages.

38 गांवों की बिजली काटी

Thu, 27 Sep 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Thu, 27 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन

संभल। बिजली विभाग ने बकायेदारों से बकाया वसूलने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। वसूली नहीं होने के कारण बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर उन 38 गांवों की बिजली लाइन काट दी गई। इन गांवों में सात दिनों से अंधेरा छाया है।  संभल देहात क्षेत्र के 42 बकाएदार गांवों की लाइन काट दी गई थी जिससे यह गांव सात दिन से अंधेरे में डूब गए। बिजली कटने पर ग्रामीणों ने काफी विरोध किया लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि जिस गांव में बकाया जमा नहीं होगा उस गांव की बिजली लाइन नहीं जोड़ी जाएगी। 

विज्ञापन

मंगलवार को गांव रिठाली में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान एक युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था। एसडीओ देहात अमर पाल सिंह ने बताया कि रिठाली के ग्रामीणों ने बकाया जमा कर दिया है। गांव की लाइन जोड़ दी गई है। उन्होंने बताया कि 42 गांवों में शामिल मुकर्रबपुर, बैटला और मदाला के ग्रामीणों ने भी बुधवार को बकाया जमा कराया। इन गांवों की लाइन भी जोड़ दी है। लेकिन 38 गांव ऐसे हैं जहां के  अधिकतर कनेक्शन धारकों पर बिजली बिल बकाया है।  उधर, चंदौसी में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। चंदौसी में दस हजार रुपये से ऊपर के बकाया वाले 154 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए। रात को भी चेकिंग कराई गई। बहजोई में 47 कनेक्शन काट दिए। दोबारा खुद कनेक्शन जोड़कर बिजली सुचारु कर लेने वाले 13 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। चंदौसी में भी सात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी     गई है।  विद्युत वितरण खंड चंदौसी के अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा ने मंगलवार की सुबह छह टीमों का गठन कर चंदौसी, बहजोई नगर में बिजली की चेकिंग कराई। दस हजार रुपये से अधिक की बकाया वाले 107 बकायेदार उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन काट दिए जिसमें पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम के आवास का भी विद्युत कनेक्शन शामिल है। इस दौरान कई स्थानों पर विभागीय टीमों को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। रात को फिर टीम ने काटे गए विद्युत कनेक्शनों की री चेकिंग की। सात उपभोक्ताओं ने दोबारा स्वयं की तार जोड़कर विद्युतापूर्ति सुचारु कर ली थी, सातों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। उधर बहजोई में भी 47 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों को काट दिया गया था लेकिन री-चेकिंग में ममता देवी, बाबू, इदरीश बेगम, प्रेम नारायण, मौलवती, गंगा, राजवती, मनोज कुमार, भूरे मियां, बाबू, इरशाद ने दोबारा बिना बकाया भुगतान किए खुद की लाइन जोड़ ली थी। इन सभी 13 उपभोक्ताओं के खिलाफ बहजोई थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। बकायादारों के खिलाफ अभियान अभी जारी रहेगा। विद्युत टीमों की इस कार्रवाई से शहर भर में खलबली मची रही। काटे गए कनेक्शन को पूरा बकाया जमा करने के बाद ही जोड़ा जाएगा।  गुन्नौर में भी कई कनेक्शन काटे गए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed