फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   election of panchayat in sambhal

उपचुनाव के लिए बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आज होगा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
election of panchayat in sambhal
संभल ब्लाक परिसर से उपचुनाव कराने के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां। - फोटो : SAMBHAL
संभल। जिले में जिला पंचायत के एक और क्षेत्र पंचायत तथा प्रधान पद के दो-दो पदों के लिए उप चुनाव होगा। इसके लिए मतदान सोमवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना 5 फरवरी को होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाक मुख्यालयों से मतपेटियां और चुनाव सामग्री लेकर पुलिस बल के साथ पोलिंग पार्टियां भेजी गईं हैं। जिला पंचायत के वार्ड संख्या छह और क्षेत्र पंचायत के गंगनेटा और सैंतुआ तथा ग्राम पंचायत के बसला और ढाढौल में चुनाव हो रहा है। वार्ड संख्या छह में जिला पंचायत के लिए तीन उम्मीदवार हैं। ढाढौल में प्रधानी के लिए चार उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

बसला में प्रधानी के लिए छह प्रत्याशी हैं। गंगनेटा में क्षेत्र पंचायत के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। जबकि सैंतुआ में सिर्फ दो उम्मीदवार हैं और सीधा मुकाबला है। भल ब्लाक मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी शेखर श्रीवास्तव, रेनू कुमारी ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। जिला पंचायत के चुनाव में तीन उम्मीदवारों के लिए 40458 मतदाता वोट करने के अधिकारी हैं। इसके लिए 23 गांवों में 61 बूथों पर मतदान होगा। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत चार मतदान कार्मिक हैं।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक सभागार से रविवार को प्रधान पद के उप चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुईं। सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार अवर अभियंता ने बताया कि ग्राम प्रधान के उप चुनाव के मतदान के लिए पूरी तैयारियां के साथ पोलिंग पार्टी कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना कर दी गई। वहीं क्षेत्र पंचायत के उप चुनाव के लिए भी पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गई हैं जिसमें छह पोलिंग पार्टी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए थे। सुबह आठ बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। क्षेत्र पंचायत के उप चुनाव के लिए भी तीन बूथ बनाए गए हैं। पवांसा ब्लॉक के उपचुनाव में दो सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जोन मजिस्ट्रेट, दो सुपर जोन मजिस्ट्रेट, बनाए गए हैं। बसला ग्राम प्रधान के उपचुनाव में 2659 मतदाता छह प्रत्याशियों का निर्णय करेंगे। वहीं क्षेत्र पंचायत गंगनेटा के उपचुनाव में 2376 मतदाता तीन प्रत्याशियों का निर्णय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed