{"_id":"622b9e3d81556719ae59eb27","slug":"elected-candidates-spent-time-with-relatives-and-workers-chandausi-news-mbd4213136122","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचित प्रत्याशियों ने परिजनों और कार्यकर्ताओं संग बिताया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचित प्रत्याशियों ने परिजनों और कार्यकर्ताओं संग बिताया समय
विज्ञापन
चंदौसी में विजेता भाजपा प्रत्याशी गुलाब देवी को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त करते भाजपाई व समर्थक।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/गुन्नौर। विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों ने शुक्रवार को परिजनों और कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया। साथ ही कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत की बधाई दी। वहीं चुनाव में हारने वाले प्रत्याशियों ने भी कार्यकर्ताओं संग मुलाकात की और हार के कारणों पर चर्चा की। साथ ही आगामी कार्ययोजना भी बनाई।
सुबह 11 बजे भाजपा की गुलाब देवी के घर पर भीड़ लगी थी। दोपहर 12 बजे के बाद वह पूजा करके आवास के बाहर आईं और कार्यकर्ताओं से मिलीं। वहां पहले से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमाला से लाद दिया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। शाम तक लोगों मिलने से शुभकामनाएं लेने का सिलसिला चलता रहा।
वहीं चंदौसी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी चुनाव हार गई है। गुरुवार को पार्टी पदाधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचे। विमलेश कुमारी के समर्थक उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने समर्थकों से मिलकर हार को भूलकर आगे जनता के बीच पहले की तरह पहुंचने और लोगों की समस्याओं को उठाने की बात कही। साथ ही उन्होंने समर्थकों के साथ हार के कारणों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
इसके अलावा गुन्नौर से भाजपा के प्रत्याशी रहे अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने सुबह उठकर माता के चरण वंदन किए। उसके बाद व्यायाम किया। फिर स्नान करके ईश्वर की पूजा अर्चना की। पूजा करने के बाद आवास पर प्रतिदिन की तरह मिलने से लोगों से मुलाकात की। हार के बावजूद उनके आवास पर काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा रहा। लोगों ने अपनी समस्याओं से भी उनको अवगत कराया।
वहीं गुन्नौर विधानसभा से चुनाव जीतने के बाद रामखिलाड़ी सिंह यादव ने प्रतिदिन की तरह सुबह उठकर योगासन किया। उसके बाद स्नान कर जनता की समस्याओं को सुना। जीत की बधाई देने के लिए आवास पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्याएं अब हमारी समस्याएं हैं। उनका निस्तारण मेरी पहली प्राथमिकता होगी।