फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly dies after getting stuck in rotavator while plowing the field

खेत की जुताई करने के दौरान रोटावेटर में फंसकर बुजुर्ग की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies after getting stuck in rotavator while plowing the field
संभल। पीपली रहमापुर गांव में गुरुवार की दोपहर में खेत की जुताई करने के दौरान बुजुर्ग की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। परिवार को सूचना मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के पीपली रहमापुर गांव निवासी जय सिंह (65) गुरुवार दोपहर में किराए के ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कराने के लिए जंगल गए थे। ट्रैक्टर चालक ने खेत की जुताई शुरू कर दी। इसी दौरान जय सिंह ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गए और शरीर के कई हिस्से हो गए। हादसे का पता उस वक्त चला जब ट्रैक्टर चालक खेत में घूमकर दोबारा उसी जगह पर पहुंचा। शरीर के टुकड़े देख उसके होश उड़ गए। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी ओमकार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। नखासा थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed