फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   eight person dies due to corona infection

आठ लोगों ने संक्रमण से जूझते हुए गंवा दी जान, 31 नए संक्रमित मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
eight person dies due to corona infection
संभल। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं और मौतों का सिलसिला भी जारी है। लगातार मिलते संक्रमित मरीज और मौतों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमें जांच करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

इसमें छह टीमें संभल नगर के लिए लगाई गई हैं। गुरुवार को 31 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि आठ लोगों ने संक्रमण से जूझते हुए जान गंवाई है। जान गंवाने वाले लोगों में संभल के मोहल्ला ठेर निवासी 56 वर्षीय अधिवक्ता, 50 वर्षीय व्यक्ति, नूरियो सराय निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, संभल के कोट मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय महिला, बहजोई निवासी 28 वर्षीय युवक, 68 वर्षीय व्यक्ति, बहजोई के इस्लामनगर चौराहा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

एक 35 वर्षीय युवक की मौत गांव फतेहपुर सराय निवासी की हुई। इस युवक की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। युवक का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रह था। गुरुवार को गांव में कोविड गाइलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed