फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Eight people injured in road accidents

सड़क हादसों में आठ लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured in road accidents
सड़क हादसों में आठ लोग घायल
विज्ञापन

दिवाली के दिन पांच, गोवर्धन के दिन तीन हुए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
जुनावई। क्षेत्र में दीपावली के दिन हुए सड़क हादसों में पांच व गोवर्धन के दिन हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
गुरुवार को दीपावली के दिन गुन्नौर थाना क्षेत्र के हुमायुंपुर गांव निवासी सूरजपाल (35 ) बाइक से बदायूं की ओर जा रहे थे। जुनावई थाना क्षेत्र के बैरपुर मेहराजी एवं फतेहपुर गांव के मध्य बाइक फिसल गई। हादसे में सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जुनावई सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं गुरुवार को जुनावई थाना क्षेत्र के बैरपुर एवं दुबारी गांव के बीच आगे जा रही बाइक में दूसरी बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पीछे वाली बाइक पर सवार गुन्नौर थाना क्षेत्र के बिचपुरी सैलाब गांव के निवासी किरण कुमारी (22), उनका चार वर्षीय बेटा विशाल, प्रशांत (दो), पुष्पेंद्र कुमार (21) घायल हो गए। सभी घायलों को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर पुष्पेंद्र एवं किरण को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोवर्धन के दिन थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव सिरोरा काजी निवासी मदनपाल (26), अपनी पत्नी सूरजमुखी (25) के साथ बाइक से बदायूं गए थे। लौटते समय जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं हाईवे पर बैरपुर मेहराजी गांव के नजदीक अचानक से बाइक के फिसलने से दंपती घायल हो गए। दोनों को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने सूरजमुखी की गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके अलावा जुनावई थाना क्षेत्र के गांव गेहट निवासी अजय कुमार (25) जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव में रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। तभी अमियापुर एवं समसपुर गांव के बीच बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर पड़ी। हादसे में अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जुनावई सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed