फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   eight monkey death to poison

जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी 8 बंदरों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
eight monkey death to poison
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरथला के जंगल में सात दिसंबर 2020 को आठ बंदरों के शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बंदरों की मौत का कारण जहरीला पदार्थ पाया गया है। बरेली स्थित पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। वन रक्षक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को वन विभाग के वन रक्षक सैय्यद रजीउल अब्बास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात दिसंबर 2020 को गांव हरथला के जंगल में सरकारी नलकूप के पास आठ बंदरों के शव पड़े मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की थी। साथ ही बंदरों के शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली स्थित आईबीआरआई को भेजे गए थे। वन रक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें चूहे मारने में प्रयोग होने वाले कीटनाशक के खाने से बंदरों की मौत होना दर्शाया गया है। वन रक्षक का कहना है कि किसी अज्ञात ने बंदरों को जानबूझकर कीटनाशक खिलाया जिससे उनकी मौत हो गई। कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed