{"_id":"6931f13a796024801d01c3f1","slug":"eight-lakh-rupees-were-snatched-from-the-kiln-owner-in-the-name-of-labour-report-filed-sambhal-news-c-204-1-chn1011-124946-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भट्ठा मालिक से लेबर के नाम पर आठ लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भट्ठा मालिक से लेबर के नाम पर आठ लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जुनावई। ईंट भट्ठे पर काम करने के बहाने रकम ले ली, लेकिन धोखा दे दिया। इस मामले में जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक भट्ठा मालिक ने पांच लोगों के खिलाफ आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए जुनावई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दहगवां निवासी भट्टा स्वामी छविराम सिंह ने थाना क्षेत्र के दबथरा एवं रजपुरा थाना क्षेत्र हिरौनी गांव के रहने वाले भट्ठा मजदूरों के खिलाफ दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके भट्टे पर ईंट की पथाई के लिए लेबर लगाने के नाम पर आठ लाख रुपये की धनराशि ले ली गई, लेकिन बृजेंद्र कुमार आदि ने लेबर को भट्ठे पर ईंट की पथाई करने के लिए नहीं भेजा। इसको लेकर भट्ठा स्वामी की ओर से दबथरा गांव के रहने वाले बृजेंद्र, भूरे, किशन, खुशीराम और रजपुरा थाना क्षेत्र के हिरौनी गांव के रहने वाले भगवान दास आदि पांच लोगों के खिलाफ आठ लाख रुपये लेकर काम न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद