फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Efforts to understand continued on the second day in case of non-coming of the procession

बरात न आने के मामले में दूसरे दिन जारी रहा समझौते का प्रयास, नहीं हुई सुलह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Efforts to understand continued on the second day in case of non-coming of the procession
संभल। बरात न आने के मामले में दूसरे दिन भी कोई हल नहीं निकला। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई और जिम्मेदार दोनों पक्षों में समझौता नहीं करा सके। लड़की पक्ष का आरोप है कि महंगी बाइक और दो लाख की मांग पूरी नहीं करने पर बरात नहीं आई। जबकि लड़के पक्ष का तर्क है कि लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा है इसलिए लड़का तैयार नहीं हुआ और बरात के दिन ही कहीं भाग गया। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार की देर रात तक समझौता हो नहीं सका। मालूम हो शुक्रवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की बेटी की बरात संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव सैफखां सराय से आनी थी।
विज्ञापन

बरात शुक्रवार की देर रात तक नहीं आई और दूल्हा लापता होने की सूचना लड़की पक्ष को मिली थी। इस सूचना के बाद शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई थी। जब बरात नहीं आई तो लड़की पक्ष ने महंगी बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न करने का आरोप लगाते हुए हयातनगर थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में रविवार तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। हयातनगर थाना इंस्पेक्टर राजेश सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed