फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   edd ul miladinavi in chandausi

अकीदत से निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
edd ul miladinavi in chandausi
चंदौसी में ईज मिलादुन्नबी पर जुलूसे मोहम्मदी में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : CHANDAUSI
ग्रामीण क्षेत्रों में शानो शौकत के साथ निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी ग्रामीण क्षेत्रों में भी शानोशौकत के साथ मनाया गया। जगह-जगह जुलूसे मोहम्मदी निकाले गए। इनमें कई आकर्षक तुगरे (झांकियां) शामिल की गई।
नगर पंचायत नरौली में परंपरागत तरीके से मदरसा रजा-ए-मुस्तफा में जुलूस मोहम्मदी छोटी ईदगाह काजी मंजूर के मजार से शुरू हुआ। फूलबाग, काजी टोला होता हुआ मस्जिद काजीयान पर पहुंचा। काजी हाफिज मोहम्मद रिजवान रजा ने तकरीर की। नात ख्वानी की गई। मदरसा रजा-ए मुस्तफा पर फातेहा हुई। मुल्क की सलामती के लिए दुआ की गई। इसमें काजी रिजवान रजा, काजी फैजान, हाफिज मोहम्मद सालिम, काजी मोहम्मद जीशान, काजी इरफान, हकीम सदाकत हुसैन, राशिद हुसैन, हाफिज रईस सलमानी, अब्दुल कादरी नौशाही, काजी जुनैद आलम, असलम खॉ, बिट्टन मलिक, हाफिज शकील, अरमानउल हक, अकरम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बनियाठेर क्षेत्र के अकरौली में ईद उल मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले गए जुलूसे मोहम्मदी में काबा शरीफ, मक्का मदीना, मस्जिद, रोजा सहित अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस बड़ी मस्जिद से बुध बाजार, शिवमंदिर, टीन मोहल्ला समेत मुख्य मार्गों चौराहे से होते हुए अपने तय स्थान तक पहुंचा। इसमें इसरार नेताजी, शमशाद खान, इकरार खान, नकी अली, मुकर्रम,शमसुद्दीन, आरिफ, मतीन खान, हाजी आशिक हुसैन, संजय सिंह, अशोक सक्सेना, अवधेश चौहान, अनवार सैफी, फुरकान शाह, करन सिंह मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के कोकावास व नवादा में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नवादा गांव में जुलूस का शुभारंभ बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मोहम्मद उस्मान अली, मोहम्मद फैजान, पूर्व प्रधान बाबू खां, रईस अहमद, इरशाद खान, वाहिद अली आदि लोगों ने शिरकत की। कोकावास में भी जुलूसे मोहम्मदी में ग्राम प्रधान निसार अहमद, इब्ने अली, खान मोहम्मद अहमद आदि लोगों ने शिरकत की। थानाध्यक्ष इलम सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे।
जुनावई गांवों में भी शानो शौकत से निकाले गए जुलूसे मोहम्मदी
जुनावई/चंदौसी। हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम इलाके के कस्बों एवं गांव देहातों में शानों शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए।

रविवार को कादराबाद गांव सुबह दस बजे के करीब मरकजी दावते इस्लामी के जुलूस-ए-मोहम्मद कमेटी के ऐहतराम में जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरूआत हुई। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग माइक पर रास्ते भर नात और कलामों का नजराना पेश करते हुए चल रहे थे। जुनावई क्षेत्र के गढ़ी बिचौला, सुल्तानगढ़, लुहामई, दिनौरा, सैंजना मुस्लिम सहित अन्य स्थानों में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस मौके पर गली-गली में जुलूस में शामिल मदरसे बच्चों एवं लोगों के लिए खीर एवं पूड़ी तथा मीठे चावल का तबर्रूक वितरण कर रहे थे। इसमें नईमुल सहन उर्फ लड्डन मियां, मास्टर जमील अहमद, मोहम्मद मियां, कोकब मियां, अजीमुल हसन, रूमी मियां, अत्तन मियां, डा. हसन, शानू, इमाम रेहान रजा, प्रधान असगर अली, प्रधान मोहम्मद आलम शेर, अख्तर अली सहित आदि मौजूद रहे।
फोटो-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed