फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   e-rickshaw owners did hangama.

ई-रिक्शों को सीज करने पर हंगामा

Thu, 27 Sep 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Thu, 27 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन

संभल/सरायतरीन। अपंजीकृत ई-रिक्शाों को अभियान चलाकर सीज करने के विरोध में बुधवार को ई-रिक्शा संचालकों ने एआरटीओ दफ्तर पर हंगामा किया। उन लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए।    

विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन छबि सिंह चौहान ने अपंजीकृत ई-रिक्शा पकड़ना शुरू कर दिया है। इसके तहत छह ई रिक्शा मंगलवार को पकड़कर थाना हयातनगर की पुलिस को सौंपे गए थे। इसके विरोध में संभल, हयातनगर और सरायतरीन के ई-रिक्शा संचालक बुधवार को पहले नगर विधायक इकबाल महमूद के घर पहुंचे। विधायक के बेटे और सपा नेता सुहेल इकबाल ने एआरटीओ छबि सिंह चौहान से फोन पर वार्ता की पर कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद ई-रिक्शा संचालक एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने दोपहर 12.30 बजे से 1.00 बजे तक प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां पहुंचे। ई-रिक्शा चालकों से हमदर्दी करते हुए कार्यालय परिसर में ही बैठक की। एआरटीओ शेर सिंह से कहा कि इन ई रिक्शा संचालकों की बात सुनकर समाधान कराएं। वहीं संभल एआरटीओ प्रशासन शेर सिंह ने कहा कि चेकिंग रोजाना होगी। गली मोहल्लों या सड़कों पर कोई भी ई रिक्शा यदि बिना पंजीकरण के चलता पाया गया तो उसे पकड़ा जाएगा। सीज करके उसे पुलिस थाने में जमा कराएंगे। वैध कागज प्रस्तुत करने पर ही उसे रिलीज किया जाएगा। संभल-सिरसी, संभल पवांसा, संभल सिंहपुर सानी और संभल आदमपुर, संभल असमोली मार्ग पर जो भी ई-रिक्शा चल रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करें क्योंकि उनका पंजीकरण नहीं है। ई रिक्शा पर सरिया तक ढाया जा रहा है जो अवैध है। क्योंकि इससे हादसों का खतरा है। इस तरह के ई-रिक्शा का भी संचालन रोका जाएगा। जिले में 3000 से अधिक ई-रिक्शा संचालित हैं पर पंजीकरण 300 का भी नहीं है। परिवहन विभाग और पुलिस को इनका संचालन रोकने के आदेश दिए गए हैं। इसी के तहत कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed