फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   E-rickshaw overturned on the roadside, five injured

सड़क किनारे पलटा ई-रिक्शा, पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned on the roadside, five injured
धनारी। थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर गांव भकरौली के निकट चालक का संतुलन बिगड़ने पर ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हे गए। घायलों का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे ई-रिक्शा चालक धन सिंह अपने ई-रिक्शा में लक्ष्मी पत्नी सेवाराम, सेवाराम निवासी कृतिया, गेंदा देवी पत्नी खानचंद्र, महारानी पत्नी शेर सिंह निवासी गढ़ा व राम मूर्ति निवासी खलीलपुर को धनारी से बैठाकर बबराला जा रहा था। जब चालक गांव भकरौली के निकट पहुंचा तो किसी वाहन ने ई-रिक्शा को ओवरटेक किया। तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में ई-रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed