फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dustbins have disappeared from the city, a machine worth lakhs is standing in the garage

Sambhal News: शहर से गायब हो गए डस्टबिन, गैराज में खड़ी है लाखों की मशीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dustbins have disappeared from the city, a machine worth lakhs is standing in the garage
चंदौसी। शहर में कूड़ा एकत्र करने के लिए रखे छोटे- बड़े डस्टबिन पिछले कुछ माह में ही गायब हो गए हैं। चौराहों, गली मोहल्लों, डलाबघर पर कूड़ा फैला पड़ा रहता है। कूड़े में जानवरों के घूमने व खुले में फैलने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा रहता है तथा कूड़ा गिरने से नाले चोक हो जाते हैं। अगले दिन पालिका की टीम ही कूड़े का उठान करती है। लोहे के बड़े डस्टबिन गायब होने से कूड़ा उठाने के लिए 89 लाख की कीमत से खरीदी गई काॅम्पेक्टर मशीन भी खड़ी हुई गैराज की शोभा बढ़ा रही है।
विज्ञापन

चंदौसी शहर की आबादी करीब 1.30 लाख है। रोजाना शहर में करीब 62 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। नगर पालिका ने शहर में कूड़ा एकत्र करने के लिए 12 बड़े लोहे के डस्टबिन लगवाए थे। उनमें कूड़ा एकत्र किया जाता था और आसपास गंदगी कम दिखाई देती थी। बड़े लोहे के डस्टबिन उठाकर खाली करने के लिए नगर पालिका ने काॅम्पेक्टर मशीन भी खरीदी थी। पिछले कुछ माह से ये डस्टबिन खराब हो गए हैं। अधिकांश के हुक टूट गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से संभल गेट और सीता रोड पर ही दो बड़े डस्टबिन काम करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा छोटे बड़े सभी डस्टबिन गायब हो गए है। शहर में मुंसिफ रोड, गोशाला रोड, सेमर टोला में ट्रांसफार्मर के पास, एसबीआई बैंक के पास, कचहरी के पास, खुर्जागेट नाले के किनारे, बदायूं चुंगी सहित अन्य स्थानों पर कूड़ा फैला पड़ा रहता है। दिन भर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बड़े डस्टबिन ठीक नहीं किए गए हैं। लोगों को दिन भर कूडृे की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

89 लाख की काॅम्पैक्टर मशीन बढ़ा रही गैराज की शोभा
नगर पालिका ने लोहे के बड़े डस्टबिन से कूड़ा निकालने के लिए काॅम्पैक्टर मशीन खरीदी थी। यह डस्टबिन के हुक को फंसाकर ऊपर उठा लेती है और स्वयं डस्टबिन का कूड़ा अंदर पलट लेती है। डस्टबिन खराब होने से यह मशीन है गैराज में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed