फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drunken youths beat up private bus driver and injured

नशे में धुत युवकों ने निजी बस चालक को मारपीटकर किया घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drunken youths beat up private bus driver and injured
चंदौसी(संभल)। हरियाणा से बरेली जा रही निजी बस के चालक को शराबी युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल चालक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। चालक के अनुसार आरोपी युवक को महिला से पास से हटा दिया गया था, इससेे नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन

मारपीट में घायल बस चालक सरताज मेरठ जिले का निवासी है, वह निजी बस का चालक है। वह बस हरियाणा के नवमा नगर से बरेली निजी बस लेकर जा रहा था।, जिसमें कुछ युवक शराब के नशे में बैठे थे। तभी चालक ने महिला के पास बैठे दो युवकों को आगे बैठा दिया। इस बात से नाराज युवकों ने सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उस समय चालक से विवाद शुरू किया जब बस चंदौसी बाईपास पर पहुंची, परिचालक इरफान के मना करने पर युवकों ने गाली गलौज शुरू कर चालक से मारपीट करने लगे। इस घटना से बस में अफरा-तफरी मच गई। दूसरी तरफ आरोपी युवक चालक को घायल करने के बाद फरार हो गए। पीड़ित चालक सरताज बस के परिचालक इरफान के साथ कोतवाली पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसमें अज्ञात युवकों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने घायल चालक का उपचार सीएचसी में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed