{"_id":"68a379451f79429f3a08f3aa","slug":"drunkards-created-a-ruckus-in-the-hotel-vandalized-beat-up-two-people-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122298-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: होटल में शराबियों ने किया उपद्रव, तोड़फोड़, मारपीट, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: होटल में शराबियों ने किया उपद्रव, तोड़फोड़, मारपीट, दो लोग घायल
विज्ञापन
गुन्नौर के गांव सेंजना मुस्लिम में होटल पर मारपीट करते लोग। स्रोत वीडियो
गुन्नौर। कस्बे के होटल में सोमवार की देर शाम कुछ शराबियों ने जम कर उपद्रव किया। तोड़फोड़ करते हुए होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। घायलों की ओर से ग्राम प्रधान पति समेत आठ नामजद व सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी मुनेश कुमार का गांव सैंजना मुस्लिम में होटल है। सोमवार की देर शाम होटल पर उसका भाई सुनील और ममेरे भाई सुभाष निवासी मेडोली काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक शराब के नशे में होटल पर पहुंचे और हाथ में शराब व बियर की बोतल लेकर उन्हें फ्रिज में रखने की जिद करने लगे। जब सुनील ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए।
विरोध बढ़ने पर आरोपी वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद गाड़ी में भरकर लाठी-डंडों और फरसों के साथ वापस होटल पर आ धमके और होटल में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर सुनील और सुभाष के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों घायल हो गए। बेहोशी की हालत में घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।