{"_id":"654bebc34cc3bacef103c165","slug":"drm-inspected-the-hostel-being-built-in-railway-training-college-sambhal-news-c-204-1-chn1001-4131-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डीआरएम ने रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज में बन रहे हॉस्टिल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डीआरएम ने रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज में बन रहे हॉस्टिल का किया निरीक्षण
Thu, 09 Nov 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मुरादाबाद रेल मंडल के डीआरएम राजकुमार ने चंदौसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया तथा सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा चंदौसी रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में बन रहे हॉस्टल, बबराला रेलवे स्टेशन, धनारी व बहजोई रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन भवनों का भी निरीक्षण किया।
रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब पौने चार बजे रेलवे मुरादाबाद मंडल डीआरएम राजकुमार पहुंचे। उन्होंने रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज में बन रहे छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने हॉस्टल निर्माण की समय सीमा की जानकारी ली और निर्माण कार्यों में लापरवाही न बरतने के लिए कहा। साथ ही पुराने छात्रावास में रह रहे प्रशिक्षुओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। प्रशिक्षुओं ने हॉस्टल में साफ पीने के पानी की समस्या के साथ साथ दीवारों में टूट फूट की शिकायत की। इसके बाद डीआरएम ने प्लेटफार्मों के निरीक्षण में उन्हें पटरियों पर गंदगी पसरी मिली। जिसके बाद डीआरएम ने सफाई कार्यों में असंतोष जाहिर किया। स्टेशन परिसर में साफ सफाई रखने की सख्त हिदायत दी। करीब आधे घंटे तक निरीक्षण करने के बाद वह अपने गंतव्य की ओर चले गए। इससे पूर्व नरौरा राजघाट पर गेट संख्या 61बी का निरीक्षण किया और निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। बबराला, धनारी, बहजोई रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन बिल्डिंगों का निरीक्षण किया। धनारी में समय समय पर प्लेटफार्म पर बनी अर्थिंग की जांच करने, एसटीबीए को समय से टिकट देने के लिए कहा। साथ ही स्टेशन पर सूखा व गीला कूड़ा अलग अलग एकत्र करने को कहा। निर्माणाधीन भवनों का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।