फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DRM inspected, instructions for improvement

डीआरएम ने किया निरीक्षण, सुधार के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected, instructions for improvement
चंदौसी (संभल)। डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने मंगलवार को मंडलीय टीम के साथ चंदौसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। उनके जाने के बाद कर्मचारियों व अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब दस बजे डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ट्रेन के साथ चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से ट्रैक के निरीक्षण के लिए मुरादाबाद की ओर अकरौली रेलवे स्टेशन तक गए। वहां ट्रैक की स्थिति का जायजा लेने के बाद वापस रेलवे स्टेशन चंदौसी आ गया। रेलवे स्टेशन पर डीआरएम ने पावर केबिन, रिजर्वेशन काउंटर, कंप्यूटर आरक्षण केंद्र, पायलट गार्ड कक्ष, लॉबी आदि का निरीक्षण किया। स्थानीय रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए और सुधार की गुंजाइश बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन पर यातायात अधिकांश बंद रहा। धीरे-धीरे अब का संचालन शुरू हो पाया है। अभी भी कोरोना का खतरा बना हुआ है। उसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। डीआरएम के जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा, निरीक्षण में उनके साथ सीनियर डिवीजन, सीनियर डीसीएम, सीएमएस अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed