फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   drinking water will be given to villagers

दो गांवों की आबादी को मिलेगा पेयजल

Thu, 03 May 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 03 May 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
drinking water will be given to villagers
सरायतरीन में आबादी बढ़ी तो पानी की टंकी छोटी पड़ गई। - फोटो : अमर उजाला
संभल से गांव मोहम्मदपुर मालनी और रायाबुजुर्ग में पानी की टंकी का निर्माण होगा। जल निगम ने शासन तक इसके लिए पत्राचार किया था। 2.71 करोड़ रुपये की इस योजना को न सिर्फ मंजूरी मिली है। बल्कि शासन से 50 प्रतिशत धनराशि आवंटित भी कर दी गई है।
विज्ञापन



अब जल निगम को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। इसके तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। गांव मोहम्मदपुर मालनी में 175 किलोलीटर क्षमता और गांव रायाबुजुर्ग में 300 किलोलीटर क्षमता वाली पानी की टंकी निर्माण के लिए जल निगम के अधिकारियों ने सर्वे किया था।
विज्ञापन


पिछले दिनों सर्वे का कार्य पूर्ण होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने स्वीकृति प्रदान की तो पानी की टंकी निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया। दोनों गांवों में पानी की टंकी निर्माण से बड़ी आबादी को पेयजल मिल सकेगा। चूंकि इन गांवों के सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंपों के पानी की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हो चुकी है कि पानी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जल निगम ने कदम उठाते हुए पानी की टंकी निर्माण की योजना बनाई। टेंडर की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने की बात कही जा रही है। इसी महीने निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। बहरहाल, भविष्य में इन गांवों में पेयजल न मिलने की समस्या दूर हो जाएगी। लोगों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी। वहीं, मोहम्मद मालनी में  3500 और  राया बुजुर्ग में 4000 की आबादी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed