फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drinking water scheme has become a problem, problems due to dug up roads

Sambhal News: मुसीबत बन गई पेयजल योजना, खोद कर छोड़ी गईं सड़कों से परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme has become a problem, problems due to dug up roads
जुनावई के गांव नगला डुमायल के मुख्य रास्ते पर पसरी गंदगी - संवाद - फोटो : samvad
असमोली/ओबरी/मढ़न(संभल)। असमोली ब्लॉक के कई गांवों में हर घर जल योजना ग्रामीणों के लिए सुविधा के बजाय मुसीबत बन गई है। पाइप लाइन के लिए खोदी गईं सड़कों में कदम कदम पर गड्ढे बने हैं। बरसात में इन गड्ढों की हालत और भी बदतर हो गई है। खोद कर छोड़ी गईं सड़कों में गंदा पानी भरा है। गांव मतावली पट्टी जग्गू में वर्ष 2023 में केंद्र और प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए हर घर जल योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू किया गया। आबादी के बीच सड़कें खोदकर भूमिगत पाइप लाइन बिछाई गई। बाउंड्रीवाॅल व एक कक्ष भी बनाया गया। ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति के लिए सोलर सिस्टम भी लगाया गया। बोरवेल तैयार कर पानी की टेस्टिंग की लेकिन जल निगम ने ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य अधर में छोड़ दिया।
विज्ञापन

दो साल से लंबित पड़े निर्माण कार्य की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। प्रधान कमलेश देवी ने बताया कि योजना से ग्रामीण को स्वच्छ पेयजल मिलने की आस जगी थी मगर सहूलियत के बदले ग्रामीणों को दुश्वारियाें का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह गांव रचैटा, चंदवार, मनोटा, तलवार, शहबाजपुर कला, मुबारकपुर बंद, खासपुर, बुकनाला, टांडा, मतावली पट्टी परशुराम उर्फ नया गांव, हीरापुर, दुगावर, बाबूखेड़ा, नगला नीडर, सेवापुर पदारथपुर, खेमपुर, मढ़न, मीरपुर साकीपुर, देहरी जग्गू, मिलक आदि में पाइप लाइन के लिए खोदी गईं सड़कें ग्रामीणों को परेशानी दे रही हैं। ग्रामीणों को पेयजल भी नहीं मिल रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


कोट-
.गांव में योजना के तहत ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने चिन्हित भूमि पर कार्य शुरू कर भूमिगत पाइप लाइन बिछाई लेकिन कार्य आज तक अधूरा है। निर्माण कार्य पूरा कराने को मैंने संस्था के जिम्मेदारों से वार्ता की, फिर भी हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमलेश देवी, प्रधान मतावली पट्टी जग्गू

कोट -
.टांडा कोठी में ओवरहेड टैंक के चालू होने पर भी गांव एक चौथाई आबादी को स्वच्छ जल नहीं मिल पा रहा है। पाइप लाइन के लिए खोदी गईं सड़कों में गंदा पानी भरा है। जिससे जल जनित रोगों के फैलने का डर बना है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद ग्रामीण परेशान हैं।
-नरेश सिंह, टांडा

कोट-
.हर घर जल योजना के तहत ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति के लिए जो पाइप लाइन बिछाई गई वह इतनी जर्जर हो गई है कि जगह-जगह लीकेज हो रही है। जिससे गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। पानी बहने से सड़कें धंस गई हैं। पैदल चलना दुश्वार है।

-अनिल कुमार, हीरापुर

कोट-
.ओवरहेड टैंक के निर्माण के नाम पर तीन साल से सरिया खड़ा है। सड़कें खोदकर दुरुस्त नहीं की गईं। गड्ढों में वाहन फंस रहे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। समस्या का समाधान कराया जाना चाहिए। -बुद्धाराम प्रजापति, मीरपुर साकीपुर

जुनावई के गांव नगला डुमायल के मुख्य रास्ते पर पसरी गंदगी - संवाद

जुनावई के गांव नगला डुमायल के मुख्य रास्ते पर पसरी गंदगी - संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed