फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drains and drains choked due to the shedding of dung and bad fodder, angry people protested

गोबर और खराब चारा बहाने से नाले-नालियां चोक, आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Drains and drains choked due to the shedding of dung and bad fodder, angry people protested
संभल। गोबर और खराब चारा बहाने से नाले-नालियां चोक हो गईं। आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नाले-नालियों में गंदगी बहाने से रोकने की मांग उठाई। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने को चेताया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के मोहल्ला कोटगर्बी में बुधवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मोहल्ले में कुछ लोग भैंस पालने का काम करते हैं और मोहल्ले में ही डेयरी चलाते हैं। पशुओं के लिए लाए गए चारे को खराब होने और उनके गोबर को पानी के सहारे नाले-नालियों में बहा दिया जाता है जिससे नाले-नालियां चोक हो गईं। गंदा पानी सड़क पर आने लगा है। समस्या बढ़ती जा रही है लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों को निकलने में दिक्कत होती है और बच्चे आए दिन चोटिल हो जाते हैं। आने जाने वाले लोगों के कपड़े भी खराब होते हैं। समाधान करने की मांग की है। इस दौरान वाजिद हुसैन, मोहसिन, अकबर अली, इरफान, आमिर, अय्यूब, मुन्ना, इमरान, महबूब, शाकिर, चांद मियां, छोटे भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed