फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DP Yadav's car full of promotional material caught, report

डीपी यादव की प्रचार सामग्री से भरी कार पकड़ी, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
DP Yadav's car full of promotional material caught, report
संभल। राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बदायूं जिले की सहसवान विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डीपी यादव की प्रचार सामग्री भरी एक कार पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया और चालक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बहजोई कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मऊ कठेर में पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी। कार रोककर तलाशी ली तो उससे चुनाव प्रचार सामग्री बरामद हुई। चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि बदायूं जिले की सहसवान विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय परिवर्तन दल के प्रत्याशी डीपी यादव की चुनाव सामग्री है। कोतवाल ने बताया कि चालक चुनाव प्रचार सामग्री लेकर जाने की अनुमति नहीं दिखा सके। इसी क्रम में कार को सीज कर दिया और चालक गाजियाबाद के न्यू विजयनगर के सेक्टर 176 निवासी प्रवीन कुमार पाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed