फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Document verification for polytechnic admission will take place until July 6.

Sambhal News: पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए छह जुलाई तक होंगे दस्तावेजों के सत्यापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Document verification for polytechnic admission will take place until July 6.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदौसी। पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया अब दस्तावेज सत्यापन के चरण में पहुंच गई है। पहले चरण में सीट आवंटन पाने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 2 से 6 जुलाई तक संबंधित संस्थानों में किया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि जिले के एकमात्र राजकीय पॉलीटेक्निक में पहले चरण की कांउसलिंग में अभ्यर्थियों की सख्या कम रही।

राजकीय पॉलीटेक्निक में सिविल, केमिकल व प्रिंटिंग की 75-75 सीटें हैं। इसके अलावा लेटरल एंट्री की 14 सीटें हैं। करीब 239 सीटों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जाने हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक में 25 जून से पहले चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई। संस्थान की एचओडी वरश्री गंगवार ने बताया कि सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को 5 जुलाई तक ऑनलाइन फ्रीज या फ्लोट का विकल्प चुनकर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही 2 से 6 जुलाई तक संबंधित संस्थान में पहुंचकर मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना अनिवार्य है। सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी आवंटित सीट नहीं लेना चाहते हैं, उन्हें 6 जुलाई को सीट वापस करने का अवसर भी मिलेगा। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है। वे निर्धारित तिथि के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed