{"_id":"612693d28ebc3e7a1e6ffadf","slug":"doctors-and-workers-arrived-late-in-pawansa-stray-patients-sambhal-news-mbd4004075186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवांसा में देरी से पहुंचे डॉक्टर और कर्मी, भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवांसा में देरी से पहुंचे डॉक्टर और कर्मी, भटके मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवांसा में बुधवार को मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ा। सुबह साढ़े दस बजे पंजीकरण के लिए पंजीकरण कक्ष पर मरीजों की भीड़ तो लगी थी लेकिन कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। कई घंटे बीतने के बाद कर्मचारी पहुंचे तो पर्चे बने। जिसके बाद कुछ लोगों को उपचार मिल सका।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवांसा में सुबह 10.30 बजे तक पंजीकरण कक्ष में कोई मौजूद नहीं था। खिड़की पर नए पंजीकरण कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी थी। दरअसल, इस समय सबसे ज्यादा मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और एलर्जी के आ रहे हैं। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग सचेत नहीं हैं। जबकि शासन का आदेश है कि समय से कार्यालय पहुंचे इसके बावजूद भी कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं।
भीड़ सुबह नौ बजे से ही लग गई थी। सेंमला गांव निवासी जुगेंद्र ने बताया कि वह सुबह आठ बजे से पैदल चलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा लेकिन डेढ़ घंटे इंतजार के बाद नया पंजीकरण हो सका। जिसके बाद बुखार और खांसी की दवाई मिल सकी। नाचनी के दुष्यंत ने बताया कि सुबह 9. 45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिर दर्द की दवाई लेने गए थे लेकिन कोई नहीं मिला। बबैना की हसीना ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे बंदर के काटने के बाद एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए बैठी हूं लेकिन अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ। हालांकि बाद में पंजीकरण हुआ और इंजेक्शन लग सका।