फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Do not set foot in Pawansa block now, get yourself transferred, if you want your well being

पवांसा ब्लॉक में अब तू पैर मत रखना, अपना ट्रांसफर करा लेना, अपनी खैरियत चाहता है तो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Do not set foot in Pawansa block now, get yourself transferred, if you want your well being
संभल। भाजपा नेता के द्वारा एक ग्राम पंचायत सचिव को धमकाने का ऑडियो सामने आया है। जिससे जिलेभर के तमाम ग्राम पंचायत सचिवों में रोष है। पंचायत सचिवों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को तहरीर के साथ धमकाने की ऑडियो की कापी भी सौंपी गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की ओर से ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा गया है। ज्ञापन में भी भाजपा नेता व अन्य दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक के गांव पैंतिया में तैनात ग्राम पंचायत सचिव अजीत सिंह का आरोप है कि वह गांव में पंचायत घर का निर्माण करा रहे हैं और भाजपा के एक नेता व अन्य दो लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बात को लेकर भाजपा नेता ने 11 अक्तूबर की सुबह और शाम को कॉल की और अभद्रता की। आरोप है कि भाजपा नेता ने हत्या के मुकदमे फंसाने की बात भी कही है।
विज्ञापन

आरोप है कि भाजपा नेता ने कॉल पर कहा कि अपनी खैरियत चाहता है तो पवांसा ब्लॉक से अपना ट्रांसफर करा ले और ब्लॉक में कदम मत रखना। ग्राम पंचायत सचिव का कहना है कि भाजपा उनकी हत्या करा सकते हैं। इससे आक्रोशित ग्राम पंचायत सचिवों ने बहजोई पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। इस दौरान रोहित कुमार, महेश सिंह, महेंद्र सिंह, नितिन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, गौरव कुमार, नीरज कुमार, विमल कुमार, मनोज कुमार, खडक सिंह, राजकुमार, सतेंद्र सिंह, उस्मान अली, विनीत चौधरी, देवेश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed