फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   do km lga jaam

संभल में ट्रक खराब होने से लगा दो किलोमीटर लंबा जाम

Fri, 19 Aug 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 19 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
do km lga jaam
बस में भीड़

विज्ञापन
इससे संभल-हसनपुर, बहजोई, मुरादाबाद और चंदौसी मार्ग पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। नतीजतन चौधरी सराय पुलिस चौकी से लेकर चंदौसी चौराहा और इसके बाद एसडीएम कार्यालय तक जाम में वाहन फंस गए। सड़क पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया।   


चौधरीसराय चौराहे से हसनपुर मोड़ पर एक ट्रक खराब हो गया। इससे संभल-हसनपुर मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। कुछ ही देर में जाम लग गया। जब पुलिस पहुंची तो चालक ने ट्रक खराब होने का हवाला देकर हाथ खड़े कर दिए। कई सिपाही ट्रैफिक को सुचारु करने में लगे लेकिन ट्रैफिक इतना ज्यादा था कि उसे काबू नहीं किया जा सका। इसके बावजूद एक-एक कर वाहन गुजारे गए।
विज्ञापन


दिन में ग्यारह से दोपहर में डेढ़ बजे तक चौधरी सराय पुलिस चौकी से चंदौसी चौराहा व  मुरादाबाद मार्ग पर एसडीएम कोर्ट तक जाम जैसे हालात बने रहे। पुलिस उप निरीक्षक गंगा सिंह यादव ने बताया कि ट्रक फंसने से जाम लगा था जिसे दोपहर डेढ़ बजे खुलवा दिया गया है। अब यातायात सुचारु है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चंदौसी में भी जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आ गई। इसका खामियाजा नगरवासियों को भी भुगतना पड़ा।

वाहनों स्वामियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। शहर के अंदर और सभी प्रमुख मार्गों पर बृहस्पतिवार को जाम के झाम का नजारा दिखा। बदायूं रोड हाइवे पर, रेलवे स्टेशन, बहजोई रोड हाइवे,  मालगोदाम रोड समेत बाजार भी दिन भर जाम के झाम में फंसा नजर आया। इस दौरान जाम खुलवाने के लिए यातायात   पुलिस कवायद करती भी नजर नहीं आई।  
रक्षाबंधन पर वाहनों की संख्या में इजाफा होने से जाम की समस्या और विकराल हो गई।

प्रशासन की पहले से तैयारी नहीं होने के कारण नगरवासियों को जाम के झाम का दंश झेलना पड़ा। रेलवे स्टेशन  पर पूर्वाह्न 11 बजे जाम लगा तो घंटों में स्थिति सामान्य हो सकी। इसके बाद  बदायूं रोड हाइवे पर जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतारों का नजारा दिखा। बहजोई  रोड हाइवे पर तो दिन भर जाम के हालात रहे। नगर के मालगोदाम  रोड, मुरादाबाद गेट, सीता रोड, ब्रह्मबाजार, मुंसिफ मार्ग, फव्वारा चौक समेत बाजार में भी जाम में लोग उलझे दिखाई दिए। 

रेलवे स्टेशन पर बना लिया टैंपो स्टैंड
चंदौसी। जाम के झाम को बढ़ावा देने में पुलिस की मिलीभगत की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। रेलवे स्टेशन के बाहर बहजोई बस स्टैंड की ओर सड़क के दोनों ओर टेंपो चालकों ने स्थाई अतिक्रमण कर अवैध स्टैंड बना रखा है। पुलिस  अधिकारी और पुलिसकर्मी दिन भर इधर से  गुजरते हैं। 

    उधर, बहजोई रोड तिराहे और सीओ आफिस के सामने भी टेंपो स्टैंड बने हुए हैं। मुश्किलें    बढ़ाने के लिए निजी बसों का स्टापेज भी है। ऐसे में हाइवे को सिकोड़कर सिंगल रोड से भी बदतर कर दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed