{"_id":"68af68e82ada066b420ddea5","slug":"dm-sp-performed-the-aarti-of-ganpati-bappas-throne-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122518-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डीएम-एसपी ने की गणपति बप्पा के सिंहासन की आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डीएम-एसपी ने की गणपति बप्पा के सिंहासन की आरती
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी गणेश रथयात्रा का नजारा लेने के लिए देर शाम गणेश मंदिर पहुंचे और गणपति बप्पा के मुख्य सिंहासन पर आरती की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कीर्तन मंडली ने हरे राम हरे कृष्णा का जाप किया। इस दौरान मेला सचिव हरगोपाल वार्ष्णेय, मनोज कुमार मीनू, ललित कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, प्रजीत लालू, अरविंद कुमार गुप्ता, विनय सर्राफ, मेजर शशिकांत गुप्ता, प्रफुल्ल कुमार, सत्येंद्र मामा, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ अनुज चौधरी भी मौजूद रहे।
-- -- --
यूट्यूब पर दिखाया गया रथयात्रा का लाइव प्रसारण
गणेश चतुर्थी पर नगर में निकाली गई भगवान श्री गणेश की रथयात्रा का भव्य लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी दिखाया गया। जिससे उन लोगों ने घर बैठे ही रथयात्रा का नजारा अपने मोबाइल पर देखा।
-- -- -- -
रथयात्रा मार्ग पर पुलिस की रही खास निगरानी
रथयात्रा मार्ग पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की खास निगरानी रही। गणेश मंदिर से लेकर रथयात्रा मार्ग पर पड़ने वाली गलियाें से कोई वाहन न आ सके। इसके लिए तिराहों, चौराहों पर बैरीकेडिंग भी कर दी गई। हालांकि रथयात्रा मार्ग पर जिनके घर थे, उन्हें अपने दोपहिया वाहन घर तक ले जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
रथयात्रा से पहले एएसपी ने पुलिस कर्मियों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव व सीओ अनुज कुमार चौधरी ने रथयात्रा से पहले मेला कोतवाली में पुलिस कर्मियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। ड्यूटी में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई और विशाल गणेश रथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीओ गुन्नौर दीपक कुमार, सीओ असमोली कुलदीप कुमार, सीओ यातायात मनोज कुमार, सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी आदि अधिकारियों समेत उप निरीक्षक मौजूद रहे।