फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM restricted financial and administrative rights of Rajpura village head

Sambhal News: रजपुरा ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार डीएम ने किए प्रतिबंधित

Tue, 02 Jan 2024 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 02 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
DM restricted financial and administrative rights of Rajpura village head
संभल। रजपुरा के ग्राम प्रधान तसलीम के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने प्रतिबंधित किया है। आगे की जांच के लिए आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए हैं। यह कार्रवाई ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण हुईं 19 दुकानों के आवंटन में बरती गई अनियमितता का मामला है। मई 2022 में आवंटन में हुई घपलेबाजी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसकी जांच हुई तेा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसी क्रम में जिलाधिकारी की ओर से कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी का कहना है ग्राम प्रधान से अपना पक्ष रखने के लिए पत्र जारी किया गया था। इसके बाद भी पक्ष नहीं रखा गया। इसी क्रम में वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित किए गए हैं। जांच के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed