फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM listened to 145 complaints, nine were disposed of on the spot

डीएम ने सुनी 145 शिकायत, नौ का मौके पर किया निस्तारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
DM listened to 145 complaints, nine were disposed of on the spot
चंदौसी। चंदौसी तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम मनीष बंसल, एसपी चक्रेश मिश्र ने फरियादियों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों का उनका गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर ही शिकायत निस्तारित मानी जाएगी। ईओ व डीपीआरओ को चंदौसी नगर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चंदौसी में डीएम मनीष बंसल के समक्ष 145 शिकायते आई। इनमें से नौ का मौके पर निस्तारण कर दिया। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 59, विकास विभाग 12, पुलिस विभाग 26, चकबंदी विभाग 13, विद्युत विभाग 14, आपूर्ति विभाग चार तथा अन्य विभागों की 17 शिकायतें प्राप्त हुई। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि समाधान दिवस की शिकायत को मौके पर जाकर संबंधित अधिकारी समय से निपटाएं। निर्धारित में शिकायत का समाधान न होने अथवा शिकायतकर्ता के असंतुष्ट रहने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। मीटिंग में सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, डीएफओ अरविंद कुमार, एसडीएम चंदौसी राजपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, डीपीआरओ आदि रहे।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस एसडीएम रामकेश धामा की अध्यक्षता में हुआ। एसडीएम के समक्ष कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से राजस्व विभाग की 23, पुलिस विभाग की नौ, चकबंदी विभाग की 16, पूर्ति विभाग की तीन, ग्राम विकास विभाग की तीन, विद्युत विभाग की दो शिकायत पाप्त हुई। उसडीएम ने राजस्व विभाग की चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समय से निस्तारित करने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर सीओ आलोक कुमार सिद्धू व अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed